प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ नवरात्रि में नौ दिन देवी के अलग-अलग रूपों की आराधना कर आखिर दिन आ ही गया और लोगों ने देवी मां नम आंखों से विदाई दी। कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे हर्बल पार्क के पास एवं नर्मदा नदी के किनारे कृतिम कुंड में क्रेन की मदद से मूर्तियों का विसर्जन देर रात तक जारी रहा। शहर के साथ-साथ आसपास क्षेत्र की भी मूर्तियां विसर्जन के लिए आई। जय माता दी के जयघोष के साथ गगन गूंज उठा। प्रशासनिक व्यवस्था भी काफी अच्छी रही एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

