प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (इटारसी) ईद मिलादउन नबी पर्व की मुस्लिम समुदाय द्वारा भव्य तैयारिया की जा रही है, ज्ञात रहे यह पर्व पूर्ण विश्व में बड़े हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन अमन शांति के प्रतिक पैगम्बर मोहम्मद का जन्म हुआ। नगर इकाई तंज़ीम इस्लाहुल मुस्लिमीन के पदअधिकारी एवं सदस्य समस्त नर्मदापुरम ज़िले में झुग्गी एवं गरीब इलाको में ड्राईफूड्स डेली यूज़ सामग्री ज़रुरतमंदो को तंज़ीम द्वारा बांटे जायेंगे एवं तंज़ीम के सदस्यों द्वारा लोगो को निरंतर जागरूक किया जा रहा है। जुलुस में खासकर परिवहन बाधित न हो नगर की साफ सफाई का ख्याल रखा जाये। इस मौके पर संस्थापक आरिफ खान चिश्ती, सदर फ़िरोज़ खान चिश्ती, नायब सदर साजिद रज़ा अत्तारी, मोहम्मद आमिर, सहाना फातिमा कुरैशी, अबरार खान, मोईन मेमन, परवेज़ खान ने अभियान में हिस्सा लिया।

