प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ पिछले 8 वर्षों से मालाखेड़ी स्थित गोल्डन सिलिकॉन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनी वासियों के साथ साथ आसपास के लोग उपस्थित होते हैं एवं रावण के पुतले का दहन किया जाता है। श्री जय श्री राम के नारों के साथ पूरी कॉलोनी गुंजायमान हो जाती है। सारा परिसर राम रंग में रंग जाता है। रावण दहन के समय छोटे-छोटे बच्चे भी उत्साह से मौजूद रहते हैं।

