प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दशहरे पर पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरुकरन सिंह एवं समस्त थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ ने शस्त्र की पूजा अर्चना की एवं प्रसाद वितरण किया एवं गाड़ी एवं शस्त्रों की पूजा अर्चना की बाद फायरिंग भी की एवम थाना स्टाफ को दशहरा की शुभकामनाएं दी। शस्त्र पूजन के बाद पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, महिला सेल डीएसपी नीलम बघेल, महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा, अजाक थाना प्रभारी पारुल श्रीवास्तव ने भी राइफल से हवाई फायर किए।

