प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मा की अनुशंसा पर कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा 20 निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम के वार्ड 18 मड़ई माता के पास सार्वजनिक चबूतरा पर टीनशेड निर्माण के लिए 49 हजार 334 रूपए, यही पर सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए 49 हजार 262 रूपए, वार्ड 13 तुलसीधाम कालोनी में गुप्ताजी के प्लाट से श्रीमति दुर्गावती रैकवार के मकान तक सीमेंट सड़क निर्माण के लिए 99 हजार 180 रूपए, वार्ड 8 में कलेक्ट्रेट गेट के पीछे श्री शर्माजी के मकान से भोलेबाबा तक सीमेंट सड़क निर्माण के लिए 1 लाख 97हजार 971 रूपए, इसी वार्ड में इंद्रप्रस्थ कालोनी में सार्वजनिक स्थान पर पेवर ब्लॉक के लिए 1 लाख 49 हजार 640 रूपए, वार्ड 10 रायपुर रोड मालाखेड़ी में लाला बाबरिया के घर से राजकुमार बाबरिया के घर तक सीमेंट संड़क निर्माण के लिए 98 हजार 985 रूपए, ग्राम पंचायत साकेत में परीक्षित पटेल के खेत से खेड़ापति माता मंदिर तक डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण के लिए 4 लाख रूपए, इटारसी नगर के वार्ड 23 भाट मोहल्ला में सार्वजनिक चबूतरा निर्माण के लिए 39 हजार 999 रूपए, वार्ड 33 में रामकिशोर मालवीय के मकान से सुदामा टेंट हाउस तक सीमेंट सड़क निर्माण के लिए 1 लाख 67 हजार 857 रूपए, वार्ड 2 पुरानी इटारसी में नितिन चिमानिया के मकान से मनोज मेहरा के मकान तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 99 हजार 698 रूपए, इसी वार्ड में साधना मैचिंग सेंटर से बड़े नाले तक आरसीसी नाली निर्माण के लिए 99 हजार 694 रूपए, वार्ड 25 में सुनील गौर की चक्की से मोहनलाल बाथरी की दुकान तक सड़क निर्माण के लिए 4 लाख 12 हजार 250 रूपए, वार्ड 13 में एलआईजी 100 सैनी के मकान से एलआईजी 91 विशाल पाठक के मकान तक सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख 719 रूपए, इसी वार्ड में एलआईजी 104 से 61 तक सीसीरोड निर्माण के लिए 6 लाख 42 हजार 834 रूपए, एलआईजी 90 से 104 तक नाली निर्माण के लिए 4 लाख 29 हजार 143 रूपए, इसी वार्ड में सार्वजनिक पार्क में पैवर ब्लाक के लिए 3 लाख 2 हजार 36 रूपए, वार्ड 14 में कावेरी स्टेट के सामने से लेकर डॉ.बड़ोदिया के मकान से आगे तक सीसीरोड एवं पेवर ब्लॉक के लिए 12 लाख 44 हजार 162 रूपए, वार्ड 8 में ट्यूबवेल उत्खनन के लिए 2 लाख 54 हजार 372 रूपए, वार्ड 33 में ट्यूबवेल उत्खनन के लिए 2 लाख् 74 हजार 340 रूपए एवं वार्ड 19 में भारतमाता चौराहा ज्वाली जिम के पास ट्यूबवेल उत्खनन के लिए 2 लाख 29 हजार 721 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है ।

