सीवी रमन डायरेक्टर विवेक भदौरिया को मातृशोक
शिक्षााविद् श्रीमती ऊषा भदौरिया का निधन
आज दोपहर 3 बजे स्थानीय राजघाट पर होगी अंत्येष्टि
नर्मदापुरम। सीवी रमन कालेज के डायरेक्टर एवं प्रखर समाजसेवी विवेक भदौरिया, विनीत भदौरिया एवं विदित भदौरिया की माताजी श्रीमती ऊषा भदौरिया प्राचार्य का बीमारी के चलते भोपाल के निजी अस्पताल में आकस्मिक निधन हो गया है। जिनकी अंत्येष्टि आज शुक्रवार को दोपहर 3 बजे स्थानीय राजघाट पर की जायेगी। श्रीमती ऊषा भदौरिया के आकस्मिक निधन से शहर में शोक की लहर है। शिक्षाविद् श्रीमती ऊषा भदौरिया अपने सरल स्वभाव एवं समाज सेविका के रूप में प्रख्यात थीं। उनके निधन से नगर के शिक्षाविदें, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों सहित सभी ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। श्रीमती ऊषा भदौरिया अपने पीछे पूरा भरा परिवार छोड़ गई हैं।

