चिचोली जेई और एई द्वारा अपनी नौकरी बचाने के चक्कर में किसान पर बिना दिया झुठा बिजली चोरी प्रकरण
नर्मदा समय -दुर्गेश यादव
खबर शाहपुर – ताज़ा मामला चिचोली विघुत वितरण केन्द्र का है जहां पर दिनांक 19/12/2024 को चिचोली के विघुत विभाग वरिष्ठ अधिकारी शिवराज धुर्वे एवं योगेश अहिकर द्वारा ग्राम ढुमका रैय्यत के किसान स्थान मोटर पम्प कनेक्शन दो वर्षों से मध्य प्रदेश शासन की सरल योजना के तहत मांग रहा था परन्तु चिचोली विघुत विभाग के कर्मचारी योगेश अहिकर द्वारा बीस हजार रुपए कि मांग करने पर किसान द्वारा योगेश अहिकर को पैसे नहीं दिए तो किसान ने मजबुर होकर कलेक्टर महोदय जी बैतूल को जनसुनवाई केन्द्र में लिखित एवं सीएम हेल्प लाइन पर इस भ्रष्टाचार कर्मचारी की शिकायत करने पर किसान को भारी पड़ा क्योंकि दिनांक 19/12/2024 को शिवराज धुर्वे एवं योगेश अहिकर द्वारा किसान पर बन्द मोटर पर झुठा बिजली चोरी प्रकरण राजीव गांधी योजना लाइट का केस बनाया गया। किसान द्वारा इस संबंध में कलेक्टर महोदय जी को जनसुनवाई में लिखित आवेदन पत्र दिया गया है साथ ही किसान द्वारा आत्महत्या करने का उल्लेख भी शिकायत में कहा गया है अब देखना है कि किसान को कलेक्टर महोदय जी द्वारा न्याय दिलवाते हैं कि नहीं या फिर किसान आत्महत्या करने पर मजबुर है।
