प्रदीप गुप्ता / नर्मदापुरम/ भारतीय संस्कृति , विरासत और परिधान की झलक समेरिंटस स्कूल जुमेराती में शुक्रवार को आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं में देखने को मिली। स्कूल संचालक डा आशुतोष शर्मा के मार्गदर्शन में प्राचार्य निधि दुबे ने विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जिसमें नन्हें मुन्ने छात्र छात्राओं के अलावा प्राथमिक, माध्यमिक और हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। संस्था की शिक्षक स्वेता गुप्ता ने बताया कि केदारनाथ मंदिर से लेकर इंडिया गेट और गणित से संबंधित चित्र बच्चों के द्वारा मार्डल के रूप में बनाकर रखे गए। इसके अलावा देश के विभिन्न प्रांतों के परिधान भी यहां देखने को मिले। बच्चों द्वारा रखे गए मार्डल का अवलोकन अभिभावक और अन्य ने किया और बच्चों की प्रतिभाओं को सराहा।

