हम अपना घर भी तो साफ करते हैं चलो आज आमला शहर साफ कर लेते हैं एसडीम राज नंदिनी शर्मा

आमला से बबलू निरापुरे की रिपोर्ट
आज आमला लिंक कोर्ट में आई थी एस डी एम से व्यापारी संघ आमला के सचिव हेमंत गुगनानी प्रगतिशील व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे पार्षद राकेश शर्मा वकील संघ के अध्यक्ष हिरामन नागपुरे सीनियर वकील राजेंद्र उपाध्याय व्यापारी आसिफ मेमन संजय साहू जावेद मेमन तरुण मांधाता सहित व्यापारी संघ के अनेकों सदस्य एसडीएम से मिले और उन्होंने पार्किंग की समस्या सफाई की समस्या एवं अनियंत्रित यातायात व्यवस्था हेतु एसडीएम से मौका निरीक्षण करने का अनुरोध किया

एसडीम शर्मा जब नगर पालिका पहुंची नगरपालिका के ठीक बगल में गन्दगी का अम्बार लगा हुआ था जिसे देख कर एसडीएम ने गंदगी को लेकर सवाल किया नगरपालिका के बाजू में का यह स्थिति है तो शहर की क्या स्थिति होगी तो एसडीएम ने तत्काल नगर पालिका अधिकारियों को तलब किया मौके पर स्वच्छता प्रभारी उल्लास जोशी राजेंद्र अतुलकर उपस्थित थे

उन्होंने बताया कि यह कचरा व्यापारी संघ की ओर से डाला गया है इस पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय साहू ने कहा कि यह कचरा नगरपालिका स्वयं डालती है जब मौके पर आरोप प्रत्यारोपलगने लगे तो एसडीएम ने कहा कि जब दिवाली पर हम अपना घर साफ करते हैं तो अपना शहर क्यों नहीं साफ करते हैं

उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर सुरक्षा के लिए ग्लोब्स मास्क पहनकर स्वयं गंदगी को उठा का कचरा साफ करना शुरू कर दिया उनके साथ सभी लोग गंदगी साफ करने लगे नगरपालिका के बाजू की सारी गंदगी साफ हो गई लेकिन इस दौरे से नगरपालिका के स्वच्छता अभियान पर सवालिया निशान खड़े होने लगे इसके बाद एसडीएम में मेन मार्केट की यातायात व्यवस्था देखी मेन मार्केट के साथ-साथ स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने एवं जिला सहकारी बैंक के सामने जो गाड़ियां खड़ी थी उस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए सभी ने सुझाव दिया कि यदि ट्रैफिक अथवा आमला पुलिस के सिपाही व्यवस्था बनाने की कोशिश करें तो व्यवस्था बन सकती है

उन्होंने व्यापारियों को स्वयं दुकान के सामने सफाई रखने के निर्देश दिए वकील राजेंद्र उपाध्याय ने ट्रैफिक की समस्या एवं अतिक्रमण की समस्या के संबंध में भी एसडीएम से चर्चा की नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि मैडम हम अपनी ओर से सारे प्रयास कर ले लेकिन बिना वित्तीय सहायता के हम निर्माण कार्य नहीं कर सकते जब तक शासन से फंड नहीं मिलेगा कोई व्यवस्था बनाना हमारे लिए बहुत मुश्किल है व्यापारी संघ के सचिव हेमंत गुगनानी प्रगतिशील व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी ने व्यापारियों की समस्याओं से एसडीम मेडम को अवगत कराया और बताया कि व्यापारी भी चाहते हैं कि ट्रैफिक एवं पार्किंग की स्थाई समस्या बनाई जाए हम अपनी ओर से संपूर्ण सहयोग करने को तैयार है


