नर्मदापुरम / सुर वाणी संगीत कला संस्थान के प्रतिभाशाली छात्र सुमुख दीवान को केंद्र सरकार के सांस्कृतिक संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT), नई दिल्ली द्वारा तबला वादन में जूनियर स्कॉलरशिप केलिए चयनित किया गया है। सुमुख दीवान जो गुरु पं. रामसेवक शर्मा के मार्गदर्शन में गुरु शिष्य परम्परा अंतर्गत तबला वादन का प्रशिक्षण ले रहे हैं, ने इस उपलब्धि को हासिल कर न केवल अपने गुरु और परिवार का, बल्कि नर्मदापुरम का नाम रोशन किया है। यह गौरव की बात है कि इस वर्ष तबला वादन के क्षेत्र में मध्य प्रदेश से केवल सुमुख दीवान का ही चयन हुआ है। सी.सी.आर.टी. की इस स्कॉलरशिप के माध्यम से सुमुख को अपने संगीत अभ्यास को और भी सशक्त करने का अवसर मिलेगा। इसके अंतर्गत उन्हें निर्धारित अवधि के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे वे अपने तबला वादन कौशल को और भी निखार सकेंगे। सुर वाणी संगीत कला संस्थान के संस्थापक एवं संगीत गुरु पंडित रामसेवक शर्मा ने कहा, ‘सुमुख दीवान की यह सफलता उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। हमें पूरा विश्वास है कि वह आगे चलकर संगीत के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगा। वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था नर्मदापुरम के अध्यक्ष आनंद नामदेव ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के संगीत जगत के लिए प्रेरणादायक है और यह उम्मीद जताई कि सुमुख आने वाले समय में अपने कला कौशल के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएंगे। सुमुख के पिता विनीत दीवान माता, श्रीमती दीपा दीवान ने सभी के प्रति कृतज्ञता जताई एवं संस्था सदस्यों ने भी इस सम्मान के लिए अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का अवसर है। इस उपलब्धि पर सुर वाणी संगीत कला संस्थान के मार्गदर्शक पंडित भवानी शंकर शर्मा, पंडित गिरिजा शंकर शर्मा, अरुण शर्मा, अशोक जमनानी, वैभव शर्मा, उपाध्यक्ष राम परसाई, वीणा पाणी सामाजिक संस्था अध्यक्ष आनंद नामदेव, कोषाध्यक्ष वैभव शर्मा, उदित तिवारी, विपुल दुवे, उत्कर्ष तिवारी, आदित्य परसाई, आकाश जैन ने सुमुख को शुभकामनाएं दीं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722