आमला से बबलू निरापुरे रिपोर्ट
ग्राम ससुंद्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कराया गृह प्रवेश देखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन

आमला के ग्राम ससुंद्रा में मध्यप्रदेश शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत बने आवासों में हितग्राहियों के गृह प्रवेश पर आयोजित कार्यक्रम ग्रहप्रवेशम मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह की उपस्थिति में आयोजित हुआ ।
जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता मालवी सरपंच संजय माथनकर , भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को विधिवत ग्रह प्रवेश करवा कर मीठा खिलावाया।

इस दौरान लाभांवित हित ग्राहियो ने भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारीयो के साथ सतना जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के साढ़े चार लाख हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम का वर्चुअल ग्रहप्रवेशम देखा एवम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का संबोधन सुना ।
योजना अन्तर्गत लाभांवित हितग्राहीयो को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा की हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद देते हैं जिन्होंने सभी को अपना आशियाना देने के लिए भ्रष्टाचार एवं भेदभाव रहित प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी अभूतपूर्व योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभान्वित प्रत्येक हितग्राही सौभाग्यशाली है जिन्हे आज धनतेरस पर अपना पक्का आवास मिला ।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता मालवी ने बताया की महिला मोर्चा ने प्रधानमन्त्री आवास योजना अंतर्गत बने आवासों में गृहप्रवेश को उत्सव के रूप में मानने का निर्णय किया है । भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुषमा नरवरे ने धन तेरस के शुभ अवसर पर हितग्राहियों को अपने घर में प्रवेश की बधाई दी। भाजपा जिला महामंत्री लाजवंती नागले ने आभार व्यक्त किया।

जिला अध्यक्ष ममता मालवी, रश्मि साहू, सुषमा नरवरे, लाजवंती नागले, सुनीता देशमुख, शोभा देशमुख, वर्षा खाड़े, पुष्पा केवट जी, कृष्णा अमरूते, गीता ढोलेकर, दीक्षा सूरजेकर, सपना सोनी अशोक नागले सतीष हरोड़े जितेंद्र बेले समेत बड़ी संख्या में हितग्राही भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।


