नर्मदापुरम / महामंत्री शिशिर रिछारिया के मार्गदर्शन मे मंडल सचिव भरत पटेल एवं मंडल अध्यक्ष विवेक पुरोहित की कुशल योजना के अन्तर्गत PMRKP इटारसी की चारों शाखाओं का गठन किया गया। जिसमें मुख्य शाखा एवं इंजीनियरिंग शाखा का पुनः गठन एवं अन्य दो नवीन शाखाओं का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारो को मुख्य दायित्व सौपा गया।
1. मुख्य शाखा इटारसी से अध्यक्ष विपिन मालवीय एवं सचिव रतन लाल जटोलिया।
2. इंजीनियरिंग शाखा से अध्यक्ष हेमन्त हिरवे एवं सचिव अश्विनी कुमार।
3. सी&डब्लू एवं डीजल शेड शाखा से अध्यक्ष अनिल कुमार एवं सचिव धर्मेन्द्र साहू।
4. टीआरएस , टीआरडी एवं इलेक्ट्रिक शाखा से अध्यक्ष मोहित गुप्ता एवं सचिव जीतेन्द्र कुशवाह को दायित्व सौपा गया। पश्चिम मध्य रेल कर्मचारी परिषद (PMRKP) संबद्ध भारतीय मजदूर संघ (BMS)/भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) द्वारा इटारसी स्टेशन क्षेत्र के मन्दिर प्रांगण मे संगठन की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें इटारसी परिक्षेत्र से बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे। जिसमें PMRKP संगठन के पदाधिकारी शिशिर रिछारिया जोनल महामंत्री, अरुण सिंह सचिव, कोच फैक्टरी, दिलीप शर्मा , गणेश सोनवाले, मंडल अध्यक्ष विवेक पुरोहित , नर्मदापुरम बीएमएस जिला महामंत्री एवं कार्यकारी अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, मंडल सचिव भरत पटेल , कोषाध्यक्ष सुभाष जामदाडे, उपाध्यक्ष उमेश पटेल, संगठन मंत्री आर. बी. मीणा, गुना शाखा सचिव शिवदयाल पटेल, बीएमएस रायसेन जिला मंत्री राजेश गुप्ता आदि अन्य पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ता भारी सँख्या मे शामिल हुये। इसके साथ ही चारो शाखाओं से 70-80 पदाधिकारी को दायित्व दिया गया। सभी ने एक साथ संकल्प लिया कि आगामी दिनों मे संगठन को ओर मजबूत करना है, हर रेल्वे कर्मचारियों की आवाज को बुलन्द करना है।
नव-चयनित पदाधिकारियों को उनके दायित्व एवं संगठन के प्रति कर्तव्यों से अवगत कराया गया एवं आगामी चुनावो की योजना पर चर्चा करना, इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले चारो इटारसी शाखाओं के ईमानदार, कर्मठ, मेहनती और जुझारू कार्यकर्ताओं का आभार जताया गया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722