नर्मदापुरम / शासकीय विभागों में एक की पद पर कई साल एक ही पद होने से कर्मचारियों के बोलचाल और भाषा से आमजन परेशान हो जाते हैं, जिसे लेकर शासन का नियम है कि किसी भी कर्मचारी को 3 साल के बाद ट्रांसफर किया जाए। हाल में ही कलेक्टर कार्यालय में हाल ही में कई लिपिक कर्मचारियों का तबादला किया गया है, जिनमें से कुछ को नर्मदा पुरम से दूसरी तहसील में स्थानांतरित किया गया है और कुछ को स्थानीय स्तर पर विभिन्न शाखाओं में पदस्थ किया गया है। तहसील शाखा नर्मदा पुरम कुछ कर्मचारियों को तहसील शाखा से कलेक्टर कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में स्थानांतरित किया गया है। इटारसी और डोलरिया तहसील के कुछ कर्मचारियों को इटारसी और डोलरिया तहसील से नर्मदा पुरम कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ किया गया है। स्थापना शाखा के कर्मचारियों का तबादला न होने की खबरें चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि इन कर्मचारियों को 20 सालों से एक ही शाखा में पदस्थ रखा गया है और किसी भी अधिकारी में उनका तबादला करने की हिम्मत नहीं है। कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिन कर्मचारियों की तबादले एक से दूसरी जगह हुए हैं। उनमें मनोज चन्द्रायण सहायक ग्रेड-3, गोविंद मालवीय सहायक ग्रेड-3, नवीन कारवाल सहायक स्थापना लिपिक, आनंद भार्गव सहायक ग्रेड-3 शिवम पाण्डे सहायक ग्रेड -3, अंकुर पाण्डे, सहायक
ग्रेड-प्रवाचक , मृदुल पुरोहित सहायक ग्रेड-3, सुश्री नेहा काकोड़िया सहायक ग्रेड-3, कुलदीप गुर्जर सहायक ग्रेड-3, अनिल कुमार चौरसिया, शंभुदयाल रजक सहायक ग्रेड-3, हीरेश नामदेव, प्रतीक चौरसिया, सहायक प्रवाचक ग्रेड-3, श्रीमती कृष्णा परते, सहायक ग्रेड-3, अरविन्द परते, सह्ययक ग्रेड-3, श्रीमती निर्मला चर्मा सहायक रोड-3, श्रीमती सुनीता तिवारी, सहायक रोड-3, श्रीमती आशा मेहर सहायक येड-3, अरविंद पटेल, शैलेन्द्र नादगांयकर सहायक ग्रेड-3, आशीष राजपूत सहायक ग्रेड-3 शामिल हैं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722