
आमला से बबलू निरापुरे की रिपोर्ट
आमला. सेलिब्रिटी आर्टिस्ट अनुराग राय,ऑर्गनाइजर पूजा जैन और लक्ष्मी पाटीदार के तत्वावधान में महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। यह सेमीनार 30 अक्टूबर को रसोई होटल बैतूल में होगा। उक्त जानकारी देते हुए पूजा जैन ने बताया कि महिलाएं आत्मनिर्भर हो सके और अपने पैरों पर खड़ा होकर कुछ नया करने के लिए महिलाओं का ब्यूटी सेमीनार आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने इच्छुक युवतियों से उक्त सेमीनार में उपस्थित होकर सेमीनार का लाभ लेने की अपील की है।
