

नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश का प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी में मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड एवं जिला प्रशासन के सहयोग से एवं ‘एडवेंचर एंड यू’ (केए कनेक्ट) के माध्यम से पचमढ़ी मानसून मैराथन का भव्य आयोजन रविवार को किया गया। जिला प्रशासन नर्मदापुरम के सहयोग से आयोजित मैराथन में देशभर से लगभग 2000 धावकों एवं 7 अंतराष्ट्रीय धावक भी मैराथन में शामिल हुए। कई धावक नागपुर ओर भोपाल शहर से सायकल चलाकर पचमढ़ी मानसून मैराथन में शामिल हुए। देश भर से ध्वकों ने लिया दौड़ में हिस्सा पचमढ़ी के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच 42 किलोमीटर, 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर एवं 5 किलोमीटर की श्रेणी के लिए मैराथन हुई। मानसून मैराथन दौड़ की शुरुआत एमपीटी ग्लेन व्यू होटल से हुई। 42 किलोमीटर दौड़ अलसुबह 4 बजे शुरू हुई। बची तीनों दौड़ सुबह 6 बजे शुरू की गई। मैराथन को टूरिज्म बोर्ड के ज्वाइन डायरेक्टर डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव एवं केंट सीईओ राहुल गजभिये ने फ्लैग ऑफ कर मैराथन का आरंभ किया। मानसून मैराथन में आकर्षण का केंद्र रहे 6 वर्ष के बच्चे एवं 70 प्लस के बुजुर्गों ने लगाई दौड़ साथ ही दो दिव्यांगों कारंजा महाराष्ट्र से श्रीकांत राउत 5 किलोमीटर में ओर मुम्बई से निरंजन जादव ने 21 किलोमीटर मैराथन में हिस्सा लिया, इस दौड़ में निधि जो कि मूकबधिर है उन्होंने 21 किलोमीटर की रेस जीती। अलसुबह से ही पचमढी का मौसम का मजा ले रहे धावकों ने जोरदार दौड़ लगाई साथ ही रिमझिम बारिश का लिया मजा साथ ही पचमढी की अद्धभुत छठा बादलों के बीच मैराथन दौड़ बारिश में सुंदर झरनों की बहार सी आई हुई है ।दौड़ में शामिल हुए सभी प्रतिभागियों को दिए गए मैडल। साथ ही विजयी हुए प्रतिभागियों को ट्रॉफी भी दी गई। सभी प्रतिभागियों ने बड़े ही उत्साहपूर्वक आयोजन का लाभ उठाया और पचमढ़ी अद्धभुत छठा का लिया मजा।
*मैराथन दौड़ में ये प्रतिभागी हुए विजय*
42 किलोमीटर में पुरूष प्रथम स्थान पर जितेंद्र पाटले,
42 किलोमीटर में महिला में रितुजा माड़वी प्रथम स्थान पर।
42 किलोमीटर में पु. द्वतीय स्थान पर अंकित शर्मा,
42 किलोमीटर में म. द्वतीय स्थान पर निकिता मंडलोई।
21 किलोमीटर में पुरूष प्रथम स्थान पर मोहित कोरे।
21किलोमीटर में महिला प्रथम स्थान पर निकिता साहू।
21 किलोमीटर में पु.द्वतीय स्थान पर तेजस बानकर।
21 किलोमीटर में म. द्वतीय स्थान पर हिना मिस्त्री.
10 किलोमीटर में पुरूष प्रथम स्थान पर विशाल कौशल।
10 किलोमीटर में महिला प्रथम स्थान पर रीता तरारेm
10 किलोमीटर में पु.द्वतीय स्थान पर वैभव दांडेकर।
10 किलोमीटर में म.द्वतीय स्थान पर मयूरी नागपुरे।
5 किलोमीटर में महिला प्रथम स्थान पर लक्ष्य पटेल।
5 किलोमीटर में महिला प्रथम स्थान पर सान्वी देशमुख।
5 किलोमीटर में पु.द्वतीय स्थान पर स्वरूप भट्ट।
5 किलोमीटर में म.द्वतीय स्थान पर गौरी नागा अव्वल रही।
साथ ही 5 वर्ष से 61 वर्ष की अधिक आयु के अलग अलग केटेगरी में हुए प्रथम , द्वतीय ओर तृतीय स्थान पर आए। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया । पुरुस्कार वितरण टूरिज्म बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव , रिटायर्ड राजेश दत्ता कर्नल, ग्लेन व्यू प्रबंधक आलोक सक्सेना द्वारा किया गया ।
दौड़ के दौरान मध्यप्रदेश पर्यटन से सलाहकार पर्यटन एडवेंचर कैलाश सिंह, परियोजना प्रबंधक अवनीश यादव, ग्लेन व्यू होटल प्रबंधक आलोक सक्सेना , जिला पर्यटन प्रबंधक मनोज सिंह ठाकुर, मैराथन संचालक मितेश रम्भिया एवं पर्यटन से अन्य लोग मौजूद रहे साथ ही टूर एंड ट्रेवल्स, होटल संचालक, होमस्टे संचालक एवं स्थानीय लोगों ने घावको का उत्साहवर्धन किया
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड सचिव शिवशेखर शुक्ला द्वारा बताया गया पर्यटन को बढ़ावा देने स्थानीय रोजगार व्यापार बढ़ाने स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए लगातार पर्यटन स्थलों पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। जिससे पर्यटकों को स्थानीय जानकारी और उत्पाद का लाभ मिले साथ ही हमारी स्थानीय संस्कृति का विकास हो इसी तारतम्य में पचमढी में मानसून मैराथन का आयोजन किया गया यह आयोजन का लगातार 7 वा वर्ष है।

