
पिपरिया / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत एक अप्रैल दो हजार चौबीस से इक्तीस मार्च दो हजार पच्चीस तक की अवधि में कराए गए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों का तथा वर्ष 2021- 2022 एवं 2022-2023 में भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार मंडल योजना के अंतर्गत लाभांवित दो हितग्राहियों का भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संचालक मध्य प्रदेश स्टेट सामाजिक सम परीक्षा समिति पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर सोनिया मीणा एवं अपर कलेक्टर विकास सोजान सिंह रावत के आदेश अनुसार मध्य प्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा छह एक के अंतर्गत निहित प्रवधानों के तहत जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण राजेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रबल अलजरिया एवं विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे के निर्देशन में विकासखंड की ग्राम पंचायत मटकुली टेकापार पिसुआ सिगानामा एवं बीजनवाडा में आज से प्रारंभ होगा। सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य विकासखंड के लिए चयनित ग्राम सामाजिक एनिमेटर एवं ग्राम संपरीक्षा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से भौतिक मौखिक एवं दस्तावेजी सत्यापन का कार्य संपादित होगा। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा ने सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए कैलेंडर जारी कर ग्राम सामाजिक एनिमेटर को कैलेंडर अनुसार ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर सामाजिक अंकेक्षण त्रिस्तरीय सत्यापन का कार्य किए जाने के निर्देश जारी किए हैं सामाजिक अंकेक्षण का कार्य विकासखंड में मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रबल अलजरिया के निर्देशन में विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे के मार्गदर्शन में संपादित किया जाएगा। सामाजिक अंकेक्षण कार्य के लिए पांच ग्रुप बनाए गए हैं। ग्रुप में श्रीमती गीता मेहरा, बृजेश मेहरा, सुश्री नसरीन खान, श्रीमती सविता मालवीया, श्रीमती मनोरमा सोनी, शिवम शर्मा, श्रीमती प्रीति सराठे, श्रीमती निर्मला बाथरे, कुमारी आशा रघुवंशी, श्रीमती अनीता विश्वकर्मा ग्राम संपरीक्षा समिति के साथ गांव में उपस्थित होकर संपादित करेंगे। विकासखंड समन्वयक राजेश कुमार ग्यारसे ने बताया कि जुलाई माह के तृतीय सप्ताह में ग्राम पंचायत मटकुली टेकापार पिसुआ सिगानामा एवं बीजनवाडा में आज से सामाजिक अंकेक्षण का कार्य किया जाएगा। सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर सैंतीस सामुदायिक तथा बियासी हितग्राही मूलक कार्यों का सत्यापन करेंगे। इन कार्यों पर कार्य प्रारंभ से लेकर 31 मार्च 2025 की अवधि तक राशि एक करोड़ चौबीस लाख चौहत्तर हजार सात सौ अनठियानवे रुपए का व्यय किया गया है। वर्ष के दौरान 49 कार्य पूर्ण हुए हैं। तथा 70 कार्य वर्तमान में प्रगतिरत हैं । इन कार्यों से संबंधित डाटा तैयार कर ग्राम सामाजिक एनिमेट्रर को निर्माण कार्यों से संबंधित पत्रक वितरित कर दिए गए हैं। विकासखंड समन्वयक राजेश ग्यारसे ने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत ग्राम सामाजिक एनिमेटर एक एसएचजी भवन दो पंचायत भवन एक शांति धाम दो वसुधा बंधन वृक्षारोपण एक सामुदायिक स्वच्छता परिसर एक पुलिया निर्माण दो वृक्षारोपण दो सामुदायिक तालाब दो सीटीआर निर्माण कार्य सात सीसी रोड एवं नाली निर्माण ग्यारह सीसी नाली निर्माण एक नाडेप निर्माण दो रिचार्ज फ़ीट निर्माण एक निर्मल नीर कूप निर्माण एक गौशाला निर्माण कार्य तथा चौसठ प्रधानमंत्री आवास छह फलोधान दो कपिल धारा कूप निर्माण सात खेत तालाब निर्माण तीन भूमि समतलीकरण कार्य कराए गए हैं। जिनका का दो दिवस में सत्यापन मटकुली टेकापार पिसुआ सिगानामा पूर्ण करेंगे। जिसकी तृतीय दिवस ग्राम सभा पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होगी। तीन दिवसीय सत्यापन ग्राम पंचायत बीजनबाडा में तथा चौथे दिवस सामाजिक अंकेक्षण ग्राम सभा पंचायत मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी । कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा ने सामाजिक अंकेक्षण विशेष ग्राम सभा के लिए कलेक्टर प्रतिनिधि के रूप में गजेन्द्र अहिरवार जन शिक्षक शिक्षा विभाग विनय कुशवाहा, अनिल नायक, सुमित पटेल एवं तनुज शर्मा पटवारी राजस्व विभाग को ग्राम सभा का नोडल अधिकारी नामित किया है ग्राम सभा की कार्यवाही को लिपिबद्ध करने के लिए शिक्षक बालकिशन साहू शिक्षिका श्रीमती रेणुका राज, महेश कुमार उईके, कमलेश मालवीय एवं श्रीमती बबीता दुबे शिक्षिका शिक्षा विभाग को नामित किया गया है। सोशल ऑडिट ग्राम सभा में सरपंच श्रीमती नेहा धुर्वे, श्रीमती शांति बाई, पवन कुमार, प्रदीप, श्रीमती माधुरी बैंकर, सचिव जितेंद्र ठाकुर, विजय पटेल, अमीर सिंह, विनोद ठाकुर, प्रेम नारायण सराठे एवं ग्राम रोजगार सहायक अनिल जायसवाल, प्रमोद पटेल, हर प्रसाद यादव, कैलाश दरसुम्मा, श्रीमती सरिता डागौर तथा ग्रामीण जन विशेष रूप से ग्राम सभा में प्रतिभागिता करेंगे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

