

नर्मदापुरम / आज सोमवार को गोंड समाज जन जागृति संस्था नर्मदापुरम द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नर्मदापुरम की प्रांगण में प्राचार्य की सहमति एवं प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार तेकाम की अनुमति से 55 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान संस्था के प्रभारी प्राचार्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे एवं गोंड समाज जन जागृति संस्था नर्मदापुरम की ओर से अध्यक्ष रामकुमार मर्सकोले, बाबूराम भलावी, रामगोपाल उइके, लाल साहब परते, सुरेश सरयाम, विनोद कुमार धुर्वे , धनराज यादव, रामकिशोर परते, रवि शंकर इरपाचे , संतोष परते, मिही लाल परनामे, धर्मेंद्र धुर्वे , मोहन वर्मा, आरती यादव, रामस्वरूप झरानिया एवं मुकेश बडगूजर आदि लोग उपस्थित रहे ।

