

भोपाल / नेहरू नगर स्थित करुणा धाम आश्रम में पीठाधीश्वर सुदेश शांडिल्य के नेतृत्व में वानप्रस्थ धाम वृंदावन के संस्थापक आचार्य पंडित चतुर नारायण शास्त्री के मुखारबिंद से दिनांक 13 से 19 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 4 बजे से संध्या काल 7 बजे तक श्री शिवमहापुराण कथा होगी । कथा के प्रथम दिन 13 जुलाई को दोपहर 2 बजे कलश यात्रा सम्पन्न हुई । आयोजक मधुरम ग्रुप भोपाल के मुख्य यजमान कालूराम गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, अशोक गुप्ता, सीमा गुप्ता और राजेश गुप्ता राजू ने शहर के सभी धर्म प्रेमी नागरिकों से निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन का लाभ ले ।

