
नर्मदापुरम / शहर की होनहार खिलाड़ी आर्या थापक ने राज्य स्तरीय सब जूनियर कुराश खेल प्रतियोगिता जो की दतिया में आयोजित हुई थी। आर्या थापक ने 44 किलोग्राम भार समूह में स्वर्ण पदक अर्जित किया। स्वर्ण पदक के आधार पर आर्या का चयन राष्ट्रीय कुराश खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ। आर्या थापक कोच वैशाली तिवारी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है। आर्या थापक के साथ धुर्वे सिंह राजपूत ने भी सब जूनियर कुराश खेल प्रतियोगिता में कास्य पदक अर्जित किया। आर्या की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश कुराश खेल सचिव राहुल व्यास, कोच वैशाली तिवारी एवं पिता दीपक थापक एवं सरवाईट स्कूल ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ी को शुभकामना दी एवं उनके उज्वल भविष्य की कमाना की।

