

इटारसी / हरदा जिले के करणी सेना से जुड़े कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा छात्रावास में घुसकर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में आज इटारसी राजपूत समाज ने मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश को एक के नाम थाना प्रभारी श्री बुंदेला को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजपूत समाज ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र और संविधान के प्रति अपराध बताते हुए तत्काल उच्चस्तरीय न्यायिक जांच और कड़ी कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर मनीष ठाकुर, नरेंद्र सिंह ‘कल्लू भैया’, मोती सिंह राजपूत, गोल्डी बैस और धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी शामिल थे। टीम ने स्थानीय थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बताया कि यह लाठीचार्ज अत्यधिक बेरहमी से किया गया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उन्होंने मांग की है कि उन सभी पुलिस कर्मियों पर उचित कार्यवाही की जाए । ज्ञापन में घायलों को सरकारी खर्च पर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी गुहार लगाई गई है। राजपूत समाज का कहना है कि यदि इस घटना पर शासन द्वारा त्वरित और न्यायसंगत निर्णय नहीं लिया गया, तो राज्य का आम नागरिक अपने मौलिक अधिकारों से वंचित हो जाएगा और शासन में विश्वास घटेगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

