


सिवनी मालवा / विगत दिनों जनसेवा के दौरान घायल हुए पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित से मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (राजा साहब) एवं उनके पुत्र पूर्व मंत्री श जयवर्धन सिंह ने हरदा प्रवास के दौरान लौटते समय सिवनी मालवा पहुंचकर सौजन्य भेंट की। उन्होंने दीक्षित के स्वास्थ्य की कुशलक्षेम जानी और शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। यह भेंट एक सच्चे जननेता और उनके परिवार की संवेदनशीलता व आत्मीय जुड़ाव को दर्शाती है। दीपक दीक्षित का कहना है कि ऐसे क्षणों में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति न केवल हौसला बढ़ाती है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता उनके लिए परिवार की तरह है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ने भी मुलाकात की।

