

नर्मदापुरम / श्री महाकाल मित्र मंडल के तत्वावधान में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी दिनांक 28/07/2025 को विशाल एवं भव्य श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिस हेतु स्थानीय सर्किट हाउस में सभी समिति सदस्य एवं वरिष्ठों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में अजय कुमार वर्मा, नीरज कैथवास, शेखर पाल, राजेंद्र धाकड़, अनीश राजपूत, शिवा मेषकर, कृतिक शिवहरे, ओम वर्मा, भरत मांझी, शुभम शर्मा, यात्रा सयोजक सागर संतोरे, दिलीप मांझी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

