
नर्मदापुरम / अनमोल विश्कर्मा पिता सुनील विश्वकर्मा उम्र 11 वर्ष निवासी बालागंज, जो मंगलवार शाम 5:00 बजे से लापता है, परिजनों ने रात जब अनमोल घर नहीं पहुंचा तो थाने में अनमोल के गुम होने की सूचना दी। अनमोल के पिता की सातरास्ते पुराने तहसील के सामने ताले बेचने की दुकान है। दुकान पर वह घर से आता जाता रहता है। मिली जानकारी के अनुसार आसपास लगे सीसी टीवी कैमरे भी चेक किये लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

