
नर्मदापुरम / भारतीय रेडक्रॉस समिति मध्यप्रदेश राज्य शाखा भोपाल के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसाइटी नर्मदापुरम के सचिव डॉक्टर सुनीता कामले के मार्गदर्शन में इंडियन मिल कॉरपोरेशन इटारसी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के पदाधिकारी एवं अन्य स्टाफ के 18 लोगो ने रक्तदान क़र 50 से ज्यादा लोगो ने जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर इंडियन आयल कारपोरेशन के सहायक प्रबंधक निशांत यादव एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कार्यालय प्रभारी शेर सिंह बड़कुर, ब्लड सेंटर जि. चि. नर्मदापुरम से धीरेन्द्र दुबे, लैब टेक्नि. रवि यादव, धीरज मंडलोई, पुष्पेंद्र पांडे सहित टीम के कर्मचारी स्टॉफ आदि उपस्थित रहे।

