

नर्मदापुरम / शहर के हैप्पी मैरिज गार्डन में श्री दादाजी दरबार में संत शिवानंद महाराज के तत्वाधान में विशाल 51 दिवसीय अखंड महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। हैप्पी मैरिज गार्डन पुलिस लाइन के पास श्री 1008 श्री पंडित दादा द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन पर 10 जुलाई 2025 से 29 अगस्त 2025 तक 51 दिवसीय अखंड महायज्ञ एवं विशेष आध्यात्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत दादाजी दरबार हैप्पी मैरिज गार्डन में बुधवार को शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक महा आरती और हवन के बाद भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया।

