


इटारसी / आज हॉकी संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर, उपाध्यक्ष अजय अल्बर्ट, सह- कोषाध्यक्ष राजेश पंडित प्रवक्ता सुधांशु मिश्र ने राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया एवं सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह से सौजन्य भेंट की। श्रीमती नारोलिया एवं विधायक श्री सिंह ने राजेंद्र सिंह तोमर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी एवं जिले में हॉकी के उज्जवल भविष्य की कामना की । उन्होंने कहा कि इटारसी हॉकी मैदान ने अनेक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं और भविष्य में हॉकी नर्मदापुरम के नेतृत्व में ऐसी ही परंपरा जारी रहेगी और देश को व प्रदेश को ऐसे ही हॉकी खिलाड़ी मिलते रहेंगे।

