

नर्मदापुरम / नागरिकों की समस्या का त्वरित निराकरण करने हेतु नगरपालिका में जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। जागरूक नागरिक अपनी समस्याओं के समाधान कराने के लिए जनसुनवाई में पहुंचने लगे हैं। गुरूवार को हुई जनसुनवाई में करीब 18 आवेदन आए जिनका समाधान किया गया। जनसुनवाई के दौरान पार्षदगण उपस्थित रहे। कार्यालय अधीक्षक योगेश सोनी ने बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर शुरू हुई जनसुनवाई नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। प्रमुख समस्याओं में कोठी बाजार निवासी रितु यदुवंशी द्वारा भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल की योजना के तहत सहायता राशि देने की मांग की गई। आवेदन की जांच कर योजना लाभ दिलाने हेतु निर्देश दिए गए। इसी तरह ग्वालटोली निवासी सुशीला यादव द्वारा आवेदन दिया गया कि उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया है उसे तोड़ दिया जाए। इसी तरह कालिका नगर निवासी महिलाओं ने सड़क बनाने हेतु आवेदन दिया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

