

नर्मदापुरम / आज नर्मदापुरम रेल्वे स्टेशन पर रेल्वे सुरक्षा बल और विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन नर्मदापुरम द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले राष्ट्रीय मानव दुर्व्यवहार विरोध दिवस का शानदार आगाज हुआ। जिसमें उप निरीक्षक संतोष पटेल ने रेल्वे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को बाल तस्करी के बारे में जागरूक किया। साथ ही 1098 की जानकारी भी दी और कहा कि बाल तस्करी में लिप्त लोगों को आम यात्रियों द्वारा यात्रा के दौरान आसानी से पहचाना जा सकता है और यदि आप इसकी सूचना 1098 पर देते है तो किसी बच्चे के जीवन को बचाया जा सकता है। इसमें आम लोगों की भूमिका अहम होती है, वे रपीफ़ या जीआरपी की इसमें सहायता कर सकते है। विदिशा सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के जिला प्रभारी सचिंद्र चौरे ने बताया कि मध्य प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक राष्ट्रीय मानव दुर्व्यवहार विरोध दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई जिलों में मानव तस्करों की पहचान कर बच्चों को उनके चंगुल से छुड़ाकर तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। आज कुशीनगर एक्सप्रेस में रेल्वे सुरक्षा बल के साथ मिलकर सर्च अभियान भी चलाया गया तथा जागरूकत के लिए पंपलेट भी बाटे गए । कार्यवाही में रेल्वे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक संतोष पटेल, वेद प्रकाश शर्मा, मानवेंद्र तोमर, लालजी पाल के साथ एक्सेस टू जस्टिस के जिला प्रभारी सचिंद्र चौरे की टीम भी मौके पर मौजूद रही।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

