

इटारसी / भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल द्वारा आज नगर के मंगल कार्यालय में क्षेत्रीय सांसद श्रीमती माया नारोलिया का भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा, नगर भाजपा अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चोरे, महामंत्री नीरज जैन, शैलेन्द्र दुबे, जय किशोर चौधरी, जगदीश मालवीय सहित भाजपा नगर मंडल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास, संगठन की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद श्रीमती माया नारोलिया ने अपने उद्बोधन में इटारसी के सर्वांगीण विकास और नागरिकों की सेवा के लिए सतत सक्रिय रहने का विश्वास दिलाया। कार्यक्रम ने संगठनात्मक एकता, समर्पण और जनसेवा की भावना को और अधिक सशक्त किया।
अंत में कार्यकर्ताओं को आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

