


नर्मदापुरम / मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” शीर्षक से एक राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से बचाना एवं उन्हें नशे की लत से मुक्त कराना है।
इसी क्रम में जिला नर्मदापुरम में पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम डॉ. गुरकरन सिंह के निर्देशन में इस अभियान के अंतर्गत थानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की गईं। शहर की संस्था “रंग सृजन” के कलाकारों द्वारा तैयार किया गया। नुक्कड़ नाटक “नशा नाश की जड़ है” नर्मदापुरम जिले के थाना सोहागपुर, इटारसी जय स्तंभ चौक, सेठानी घाट पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा किस प्रकार व्यक्ति, परिवार और समाज को धीरे-धीरे अंदर से खोखला करता है। इस प्रभावशाली रंगमंचीय प्रस्तुति को नागरिकों द्वारा अत्यंत सराहा गया। कार्यक्रम में डीएसपी मोहन सारवान, थाना सोहागपुर में थाना प्रभारी निरी उषा मरावी, उनि मेघा उदेनिया, सउनि गणेश, इटारसी में थाना प्रभारी गौरव बुंदेला, सउनि रीना खरे, नर्मदापुरम में उनि विशाल नागवे अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे तथा कलाकारों में मनोज परसाई, नितिन रोहर, सौरभ विश्वकर्मा, साहिल चौधरी, नुक्कड़ नाटक के लेखक एवं निर्देशक देव अवस्थी एवं सहयोग कनिष्क बरेले का रहा।

