

इटारसी / आज गुरुवार को पी एम श्री शासकीय कन्या उ. मा. वि. में विकास खंड शिक्षा अधिकारी जिला नर्मदापुरम नीरज उईके की उपस्थिति में समस्त स्टॉफ के साथ पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के पश्चात नीरज उईके ने कहा कि पेड़ लगाना अनिवार्य है, इससे पर्यावरण सुरक्षित रहता है। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य सतीश खलखो, महेश मालवीय, प्रधान पाठक महेश रायकवार एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

