

इटारसी / भोपाल मंडल के इटारसी रेलवे स्टेशन पर CTS सफाई कर्मचारियों का जून माह का वेतन अभी तक नही मिला है। जिसके विषय मे कर्मचारियों ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (इटारसी) से शिकायत की है। कर्मचारियों ने बताया कि ठेकेदार प्रदीप रॉय से वेतन के विषय में सम्पर्क करने पर ठेकेदार द्वारा अभ्र्द्ध भाषा का उपयोग किया जाता है। कर्मचारियों ने इस सम्बन्ध में सीनियर सेक्शन इंजीनियर से उचित कार्यवाही की मांग की है एवं 3 दिबस के भीतर बेतन मिलने की मांग की है एवं वेतन ना मिलने पर या उचित कार्यवाही नही होने पर कर्मचारियों ने एस पी कार्यालय में शिकायत करने को कहा है ।

