

नर्मदापुरम / सदगुरु देव माधव संन्यास आश्रम संस्थापक ब्रह्मलीन काशी कैलाश पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर श्री 108 स्वामी माधवानन्द गिरि महाराज की चतुर्थ निर्वाण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी शंकरानन्द गिरि ने बताया कि 18 जुलाई दिन शुक्रवार को अभिषेक प्रातः 8 बजे से संगीत सभा, प्रातः 10 बजे तथा श्रध्दांजली सभा प्रातः 11बजे माधव संन्यास आश्रम शनिवारा होली चौक में आयोजित होगी । हंस राय, केप्टिन करैया ने सभी गुरु भक्तो से महोत्सव मे उपस्थित होने की अपील की है।

