

नर्मदापुरम / स्वदेशी सुरक्षा और स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत शा. होम सांइस कालेज में छात्राओ , प्राध्यापकगणों और प्राचार्य श्रीमती कामिनी जैन द्वारा स्वदेशी सुरक्षा और स्वावलंबन का संकल्प लिया । श्रीमती कामिनी जैन ने स्वदेशी वस्तुओं को उपयोग करने का आग्रह किया। हेमन्त रावत प्रान्त संगठक स्वदेशी जागरण मंच ने सभी को स्वदेशी का संकल्प दिलाया और बताया कि सीमा पर सेना लड़ती है पर देश के भीतर स्वदेशी सुरक्षा और स्वावलंबन का भाव हमें बनाए रखना है और सेना का मनोबल हमें बढ़ाना है । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग संयोजक डाॅ. योगेश मोहन सेठा, नगर सहसंयोजक कुश खंडेलवाल, नगर युवा आयाम प्रमुख साहिल तिलोटिया और कालेज स्टाफ ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाया ।

