प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा ने शुक्रवार को वार्ड 31 की आंगनबाडी केन्द्र क्रमांक 31-3 का रिबिन काटकर आंगनबाड़ी प्ले स्कूल के रूप में शुभारंभ किया। उल्लेखनीय है कि आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 31-3 को एडॉप्ट एन आंगनबाडी कार्यक्रम के तहत कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार जनसहयोग से प्ले स्कूल के रूप में विकसित किया गया है। आंगनबाडी केन्द्र को प्ले स्कूल के रूप में विकसित करने में विधायक डॉ शर्मा द्वारा प्रदाय सहयोग से एवं विधायक प्रतिनिधि / एडॉप्ट एन आंगनबाडी कार्यक्रम सहयोगकर्ता श्रीमती रजनी यादव द्वारा गोद लिया। आंगनबाडी केन्द्र पर प्री-स्कूल एजुकेशन, पेंटिंग (ईसीसीई) कार्य एवं प्री-स्कूल खिलौने, यूनिफॉर्म आदि प्ले स्कूल सामग्रियां प्रदाय की एवम आवश्यक सहयोग प्रदाय किया गया हैं। केन्द्र पर वार्ड पार्षद नरेन्द्र पटेल द्वारा भी आंगनबाडी आने वाले बच्चों हेतु स्कूल बैग एवं बोटल प्रदाय कर आवश्यक सहयोग किया गया है। इस अवसर पर विधायक डॉ शर्मा द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं को मुख्यमंत्री के संदेश की प्रति भेंट कर दिनांक 02 नवम्बर 2022 को लाडली लक्ष्मी योजना के कार्यक्रम हेतु आमंत्रित किया गया। आंगनबाडी केन्द्र के प्ले स्कूल के शुभारंभ के अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव , विधायक प्रतिनिधि रजनी यादव, मण्डल अध्यक्ष विकास नरौलिया , वार्ड पार्षद नरेन्द्र पटेल , वार्ड 30 से पार्षद रेखा यादव, वार्ड 33 पार्षद वंदना चुटीले , समाज सेविका ऊषा अग्रवाल, संध्या थापक, प्रशांत पालीवाल , सांसद प्रतिनिधि नंदकिशोर यादव, सुचित्रा यादव , जिला कार्यक्रम अधिकारी ललित डेहरिया, परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव , पर्यवेक्षक श्रीमती आशा भदौरिया, आंगनबाडी कार्यकर्ताएं व सहायिकाएं वार्ड की महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहें।

