

बानापुरा / तहसील सिवनी मालवा की उपनगरी बानापुरा पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक सागौन का पेड़ दीवाल से टिका हुआ है जिसके वजन से दीवार भी क्रैक हो गई है। सागौन का वृक्ष कभी भी नागरिकों के ऊपर गिर सकता है। सागौन के वृक्ष के नीचे ही भारी वाहन एवं दो पहिया वाहन एवं वहां खड़े रहते हैं। कभी-कभी दूर दराज एवं नगर के नागरिक भी वहां खड़े रहते हैं, सिवनी मालवा बानापुरा में लगातार हो रही बारिश के कारण और पेड़ का वजन बढ़ने से पेड़ पीडब्ल्यूडी की बनी बाउंड्री के ऊपर जाकर टिक गया है एवं पेड़ के बजन से बाउंड्री बाल भी टूट रही है। सड़क पर चलते एवं बैठे हुए लोगों पर कभी भी यह पेड़ गिर सकता है एवं सड़क पर बड़ा हादसा हो सकता है। इस पेड़ की जानकारी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार देने के बाद भी लोग निर्माण विभाग के अधिकारी देखकर अनदेखी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ही लोग निर्माण विभाग के एसडीओ रामप्रसाद शर्मा ने इसी पेड़ के पास पौधरोपण किया है एवं उनके साथ पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी थे। झुके हुए पेड़ को भी देखा लेकिन अभी तक पेड़ कटवाया नहीं गया है। झुके हुए पेड़ की जानकारी समस्त पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को पहले से ही है लेकिन सब कुछ देखकर भी अनदेखी कर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग पीडब्ल्यूडी के अधिकारी शायद सड़क पर हादसे होने का इंतजार कर रहे हैं। सिवनी मालवा एवं बानापुरा में पेड़ गिरने की घटना पहले भी कई बार हो चुकी है। समय रहते अगर सागौन के वृक्ष को नहीं कटवाया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, सुबह-सुबह छोटे-छोटे बच्चे इसी वृक्ष के नीचे से स्कूल जाते हैं।

