
नर्मदापुरम / गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदापुरम की आगामी कार्यक्रमों के निमित्त महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक संपन्न हुई। बैठक में संभाग प्रभारी पंकज जोशी, जिला प्रभारी श्रीमती सीमा सिंह, जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला ने मंडल से लेकर प्रत्येक बूथ तक सोशल मीडिया आईटी विभाग के कार्यों एवं मन की बात कार्यक्रम को शत प्रतिशत करने के दिशा निर्देश दिए। बैठक में राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्षों से मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सुनिश्चित करने का मार्गदर्शन दिया। बैठक में आईटी जिला संयोजक राहुल पटवा ने पिछले महीने की मन की बात कार्यक्रम की रिपोर्टिंग की जानकारी दी। बैठक का संचालन सोशल मीडिया जिला संयोजक गजेन्द्र चौहान एवं आभार जिला कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित ने किया। बैठक में मोर्चा जिला अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मन की बात कार्यक्रम के मंडल प्रभारी, सहप्रभारी, आईटी एवं सोशल मीडिया के मंडल प्रभारी उपस्थित हुए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

