

नर्मदापुरम / कोठी बाजार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट अंधेरा होने के एक घंटा पूर्व ही जल जाती है। जिससे नगर पालिका का विद्युत बिल बेवजह बढ़ता है और तो और नगर पालिका का आलम यह है कि कि जगह तो स्ट्रीट लाइट 24 घंटे जलती रहती है। जिसे बंद करने वाला कोई जिम्मेदार नहीं है। ना ही सम्बंधित अधिकारी इस और ध्यान देते हैं। शहर में कई जगह स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है वहां के निवासियों की सुनने वाला भी कोई नहीं है। इस संबंध में हमने उपयंत्री उपेंद्र दीक्षा तिवारी को जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि लाइट चालू, बंद पंप ऑपरेटर कर रहे हैं, हमारे संज्ञान में बात आई है उचित कार्यवाही की जाएगी।

