प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज शुक्रवार दिनांक 28/10/22 को महिला थाना एवं महिला सेल के द्वारा सुप्रसिद्ध सेठानी घाट में एक नई पहल संस्था के माध्यम से नशा मुक्ति अभियान के संबंध में नुक्कड़ नाटक कर आमजन को जागरूक किया गया। सभी से नशा न करने की अपील के साथ शपथ भी दिलवाई गई। उपरोक्त कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा, उप निरीक्षक सुरभि बिल्थरे महिला सेल , उप निरीक्षक आम्रपाली थाना कोतवाली , प्रधान आरक्षक दीपक मीणा एवं प्रधान आरक्षक राजाराम निमोदा महिला थाने से उपस्थित रहे।

