

सिवनी मालवा / ग्राम बगवाड़ा की छात्राओं ने इतिहास के शिक्षक पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाते हुए सिवनी मालवा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण को दर्ज कर जांच शुरू की। छात्राओं ने बताया की इतिहास के शिक्षक हमसे कहते हैं तुम हमारा टेंम्परेचर चेक करो, हम तुम्हारा टेंम्परेचर चेक करते हैं,हमें बेड टच करते हैं,जबरदस्ती करते हैं। पिछले वर्ष हमने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की थी लेकिन मामला दबा दिया गया था। इस बार हमारे साथ एक दर्जन छात्राएं शिकायत लेकर आई है, सभी शिक्षक से पीड़ित है। शिक्षक के निलंबित करने की मांग करते हैं, जिससे आगे पढ़ने वाली छात्राओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग एवं स्थानीय प्रशासन में हलचल मच गई।

