प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ पुलिस द्वारा आज शुक्रवार दिनांक 28.10.22 को नशा मुक्ति अभियान के आज अवैध शराब के 08 प्रकरण बनाए गए एवम 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर 37 लीटर अवैध शराब जप्त की गई l एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 650 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया । शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 06 प्रकरण बनाए गए एवं बिना हेलमेट वाहन चालकों के 21 चालान बनाये जिनसे 5250 रूपये का समन शुल्क वसूला गया । जिले में 17 सार्वजनिक स्थानों पर नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम किए । सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालों के विरुध 08 प्रकरण में 08 आरोपियों के विरूध कार्यवाही की गयीं। सिगरेट एवं तंबाकू प्रोहिबिशन ऐक्ट के तहत 12 प्रकरण बनाये गये । अवैध मादक पदार्थों का नशा करने वाले कुल 38 स्थानों की चेकिंग की गई अवैध शराब पिलाने वाले कुल 36 स्थानों की चेकिंग की गई ।

