

नर्मदापुरम / रविवार को सोहागपुर विधायक कार्यालय भाग्य श्री लॉज नर्मदापुरम में ग्राम गौरा की विकासखंड माखननगर की बिटिया कुमारी नमिता मीना अपने अच्छे ईलाज होने के बाद विधायक विजयपाल सिंह से अपनी मां ममता मीना के साथ मिलने आई और ईलाज में सहायता करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने बताया कि ग्राम गौरा विकासखंड माखननगर में भ्रमण के दौरान मेरी नजर बिटिया नमिता मीना के हाथ पर पड़ी तुरंत बिटिया नमिता के घर जाकर उनके माता पिता से बात करके जबलपुर मेडिकल कॉलेज (हॉस्पिटल) में ईलाज के लिए भर्ती कराया।
बिटिया नमिता मीना ने बताया कि दीपावली के पूर्व साफ सफाई के दौरान उनका हाथ गले हुए चूने में चले जाने के कारण दोनों साथ आपस में चिपक गए और जल गए थे। नमिता मीना ने बताया विधायक जी का ग्राम गौरा में भ्रमण के दौरान मेरे ऊपर नजर पड़ी उन्होंने तुरंत मेरे माता पिता से बात कर मेरा इलाज जबलपुर मेडिकल कॉलेज (हॉस्पिटल) में प्रारम्भ करवाया। बिटिया नमिता मीना ने बताया कि विधायक जी ने मेरे आगे के होने वाले प्लास्टिक सर्जरी कराने को कहा और मेरी पढ़ाई पूरी करवाने के लिए हर संभव मदत करने को कहा। बिटिया नमिता मीना ने और उनके माता पिता ने सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह का आभार और धन्यवाद दिया।

