


नर्मदापुरम / नर्मदापुर युवा मंडल के “सुरीला नर्मदापुरम” कार्यक्रम में रविवार शाम की शाम गीत संगीत के नए पुराने फिल्मों गानों ने सुरीली हो गई। नर्मदापुर युवा मंडल के मनीष परदेशी ने बातया कि प्रत्येक रविवार को नेहरू पार्क में अपने परिवार के साथ आए लोगों के लिए फन म्यूजिक मस्ती के लिए सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। एकलव्य म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों के साथ पार्क में पहुंचे संगीत प्रेमियों ने भी अपनी आवाज में पुराने नगमे गुनगुनाएं। सुरीला नर्मदापुरम कार्यक्रम में मोहम्मद रफी, किशोर कुमार, कुमार शानू सहित अन्य सिंगरों की आवाज में स्थानीय कलाकारों ने गीत गाकर मनोरंजन किया। यह संगीत कार्यक्रम स्थानीय कालकारों को एक प्लेटफॉर्म देने के लिए है। एकलव्य म्यूजिकल ग्रुप के संजय रैकवार, कैलाश क्षीरसागर,हरीश मांझी, अजय तोमर,लल्ला भाई,दुर्गा मालवीय, कु. वैशाली गोहला, पिंटू स्वामी, प्रशांत गोहला, मुकेश सरदाना सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालक राजेश रायकबार ने किया । कार्यक्रम के अंत में नर्मदापुर युवा मंडल अध्यक्ष अखिलेश खंडेलवाल, पूर्व पार्षद ज्योति रैकवार, दीपक हेमनानी , रुपेश राजपूत,विशाल दीवान, हरी शर्मा, कमलराव चव्हाण, लोकेश व्यास, प्रशांत कन्नौजिया, पिक्की यादव, शशिकांत तिवारी, सुंदरम अग्रवाल ने सभी कलाकारों का स्वागत सम्मान किया।

