

नर्मदापुरम / अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सदैव सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने हेतु प्रतिबद्ध रही है। इसी क्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (मध्यभारत) की महिलाओं एवं परुषों ने कोरी घाट स्थित चित्रगुप्त मंदिर में रविवार को भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन पाठ कर हरियाली उत्सव धूमधाम से मनाया कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने हरे परिधान एवं हरी-हरी चूड़ियाँ पहनी एवं सखियों के संग सावन के गीत गाकर सभी ने सावन माह की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। जिला अध्यक्ष शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे आयोजन न केवल आपसी सौहार्द बढ़ाते हैं, अपितु हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनाते हैं।कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष भानु श्रीवास्तव, जिला महामंत्री अशोक श्रीवास्तव, जिला महासचिव राजेश कुलश्रेष्ठ , जिला कोषाध्यक्ष अजय निगम, जिला कार्यालय सचिव मुकेश कानूनगो, जिला मीडिया प्रभारी सजेंद्र श्रीवास्तव, युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, श्रीप्रकाश खरे, अनुज श्रीवास्तव, जिला सहसचिव युवा प्रकोष्ठ आशुतोष श्रीवास्तव, प्रवीण निगम, महिला जिला अध्यक्ष लता सक्सेना, मीनाक्षी निगम, अनुजा श्रीवास्तव, सीमा कुलश्रेष्ठ, रश्मि कुलश्रेष्ठ, नीलम कुलश्रेष्ठ, अल्पना सक्सेना, प्रतिभा खरे, सपना श्रीवास्तव, विजय श्री निगम, जयश्री श्रीवास्तव, रक्षा श्रीवास्तव, ख्याति सक्सेना, प्रतिभा श्रीवास्तव, सुलेखा श्रीवास्तव, राशि श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, संध्या निगम आदि मौजूद रहे।

