

नर्मदापुरम / आईटीआई के सामने गल्ला मंडी रोड पर
रविवार को एक निजी गार्डन में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, नर्मदापुरम नगर एवं ग्रामीण प्रखंड द्वारा आयोजित एक दिवसीय अभ्यास वर्ग उत्साहपूर्वक एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और विश्व हिंदू परिषद की परंपरागत विधियों से की गई।मंचासीन मुख्य वक्ता विचार एवं मार्गदर्शन प्रांत सह मंत्री जितेन्द्र चौहान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि”बजरंग दल एक संगठन नहीं बल्कि हिंदू युवा शक्ति की ऊर्जा का सजीव रूप है। कार्यकर्ताओं को राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु सदैव सजग रहना चाहिए। संगठन के अभ्यास वर्गों से ही विचार स्पष्ट होते हैं और कर्तव्यबोध जाग्रत होता है। ऐसे वर्ग युवा कार्यकर्ताओं के जीवन में दिशा और उद्देश्य देते हैं।” विभाग मंत्री वीर सिंह लोधी ने कहा कि “वर्तमान में हिंदू समाज के समक्ष अनेक सामाजिक और वैचारिक चुनौतियाँ हैं। ऐसे में संगठित, अनुशासित और राष्ट्रभक्त कार्यकर्ता ही समाज का मार्गदर्शन कर सकते हैं। अभ्यास वर्ग केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि यह चरित्र निर्माण और संघर्ष की तैयारी का केंद्र है। कार्यकर्ता अपने आचरण और सेवा से समाज को दिशा दें।” वर्ग में नवगठित ग्राम समितियों एवं खंड/बस्ती इकाइयों की घोषणा की गई। कार्यकर्ताओं को संगठन की आगामी कार्ययोजना और जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। आत्मरक्षा, प्रचार-प्रसार, सामाजिक समरसता और सेवा कार्यों पर भी मार्गदर्शन दिया गया । मंच संचालन चेतन राजपूत (जिला मंत्री) ने किया। इस अवसर पर नितिन मेषकर (जिला संयोजक), कार्यक्रम में उपस्थित अनिल शुक्ला जिला विधि प्रमुख, अनूप तिवारी जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख, प्रदीप दायमा जिला सुरक्षा प्रमुख, विनोद दायमा जिला सह सुरक्षा प्रमुख, सुरेंद्र साहू नगर सह मंत्री प्रखर राज शर्मा, नगर उपाध्यक्ष
चेतन रैकवार, नगर गौ रक्षा प्रमुख विक्रम पासी, नरेंद्र गोस्वामी, चंपालाल दायमा, अरुण मेहरा, सचिन यादव, गजेंद्र केवट, विशाल राजपूत, लल्लू केवट, साहिल सौदा, कन्हैया लाल वर्मा ग्रामीण प्रखंड मंत्री, आदित्य मेहरा ग्राम प्रखंड संयोजक, इटारसी प्रखंड उपाध्यक्ष अनिरुद्ध चंसौरिया उपाध्यक्ष संतोष शर्मा एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का समापन पर जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष दुबे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। अंत में “वंदेमातरम्” और “जय श्रीराम” के घोष के साथ वातावरण संगठनात्मक ऊर्जा से गूंज उठा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

