

नर्मदपुरम / समाजसेवा, कला, साहित्य, संस्कृति को सर्मपित संस्था नर्मदा आव्हान सेवा समिति व्दारा महान स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद जयंती के अवसर पर विराट काव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक किशोर करैया केप्टिन बताया कि गीता मैरिज पैलेस वेयर हाउस के पास आई. टी. आई. रोड में 23 जुलाई को भव्य काव्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के हंस राय ने बताया कि आयोजन मे देश के विभिन्न प्रांतों से 50 कवि, साहित्यकारो को आंमत्रित किया गया है। श्री करैया ने बताया कि अतिथियों में समाजसेवी, जनप्रतिनिधियों, साहित्यकारों को आंमत्रित किया है। आयोजन दो सत्रों में प्रातः 10 बजे से सायंकाल 5 बजे तक होगा, काव्य पाठ उपरांत सभी कवियों का अतिथियों की उपस्थिति में समिति व्दारा साहित्य गौरव सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।

