

इटारसी / मॉम हेल्थ केयर फ्री थेरेपी सेंटर सूरज गंज में संचालित हो रहा है जिसमें लोगों को फ्री थेरेपी के जरिए अपने असाध्य रोगों से मुक्ति भी मिल रही है। सेंटर संचालक सुनील सोनी ने बताया कि आज सुबह 10:00 बजे मॉम हेल्थ केयर कंपनी के ट्रेनिंग डायरेक्टर मिस्टर दिनेश घायले पुणे से हमारे सेंटर में विजेट करने आए और लोगों ने उनका बहुत अच्छे से स्वागत किया। दिनेश घायल ने सेंटर में आ रहे लोगों का हाल जाना और उनको ढेर सारी जानकारी भी दी। दिनेश घायल ने बताया कि बदलती हुई लाइफ स्टाइल में थेरेपी के माध्यम से असाध्य रोगों से बचाव भी किया जा सकता है और उन्हें ठीक करने में मदद भी थेरेपी से ली जा सकती है, प्रतिदिन थेरेपी करना हमारे लिए कितना जरूरी है । श्री घायले ने सेंटर के लोगों को बताया कि बहुत जल्द हमारी कंपनी की ग्लोबल सीईओ मैडम कोरिया से हमारे इटारसी सेंटर में विजेट करने के लिए आने वाली है ।

