

नर्मदापुरम / रोहित सिंह पवार निवासी शांति नगर ने पुलिस आई जी को एक शिकायती आवेदन दिया जिसमें उल्लेख किया कि विगत 12 एवं 13 जुलाई 2025 को हरदा में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आम नागरिक को करणी सेना समर्थको एवं सर्वसमाज के लोगो पर बरबरतापूर्वक लाठी चार्ज किया गया व राजपूत छात्रावास में अन्दर घुसकर निर्दोष लोगो को वेरहमी से पीटा गया. इस कायराना हरकत का मैं विरोध करते हुए दोषियों पर कड़ी से कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाए। यदि आने वाले 5 दिवसो में किसी प्रकार की कोई कड़ी कार्यवाही नही की गई तो मेरे द्वारा भूख हडताल करते हुए अमरण अंशन करते हुए अनिश्चित कालीन धरना दिया जायेगा। यदि मुझे कुछ होता है तो इसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी, यह मेरी आपको अंतिम चैतावनी है।

