

नर्मदापुरम / सिवनी मालवा भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष रोहित कुचबंदिया ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर स्वागत किया और शुभकामनायें दी । साथ ही विशाल इनामी दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आग्रह किया। रोहित ने बताया कि आने वाली 17 सितंबर 2025 को सिवनी मालवा में विशाल इनामी आम दंगल का आयोजन होगा। जिसमें मध्य प्रदेश से व राष्ट्रीय स्तर के पहलवान हिस्सा लेंगे। सभी जोड़ खड़ी होंगी एवं बड़ी कुश्ती पर उचित इनाम दिया जाएगा। रोहित ने बताया कि दंगल देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित किया जायगा।

