

पिपरिया / कलयुग का प्रभाव जैसे जैसे बढ़ेगा वैसे ही हारे के सहारे तीन वाण धारी लखदातार बाबा श्याम की महिमा बढ़ती जायेगी कृष्ण जी का यह आशीर्वाद आज सच होता दिखाई दे रहा है। समाज में अभी कुछ वर्ष पहले तक जो श्याम बाबा को जानते नहीं थे वह अधिकांश लोग बाबा श्याम के दर्शनों की आस लेकर खाटू पहुंच रहे हैं। नर्मदापुरम जिले पर भी बाबा की विशेष कृपा दृष्टि है। तभी तो उनके आर्शीवाद से जिले के सभी क्षेत्रों में बाबा का दरबार सजने लगा है। नगर के गांधी वार्ड पाली रोड स्थित अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में श्रावण मास की कामिका एकादशी को बाबा श्याम का दरबार सजाया गया। श्याम बाबा की ज्योति की सेवा में पंडित गोपाल कृष्ण तिवारी, नितिन मिश्रा रहे। वार्ड में श्याम बाबा के कीर्तन की अलख जगाने वाले आरपीएफ से सेवानिवृत सहायक उपनिरीक्षक अशोक ममता नायक प्रमुख यजमान रहे। जिसमें श्याम भक्त मोहबत पटेल एवं मां वैष्णो मंडल सिंगोड़ी के साथी कलाकारों ने सजो है प्यारे सांवरे, चलना साथ साथ बाबा मेरी राहों में, जग से हारा हूँ बाबा तुम सहारे हो, मोर छड़ी लहराई रे रसिया ओ सांवरा, खाटू बुला रहा है ये कृपा नहीं तो क्या है से बाबा को रिझाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर सबका मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरी। श्याम भक्त दिलीप नायक ने एस एन कंप्यूटर के माध्यम से लाइव प्रसारण कराकर श्याम प्रेमियों को बाबा के दर्शन कराए । दरबार में उपस्थित सभी धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं माता बहनों, मंडल के सदस्यों, बच्चों ने बड़ी संख्या में उपस्थित रहकर बाबा के दरबार में हाजिरी लगाकर ज्याेति के दर्शन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। जिसमें बीकानेर मिष्ठान भंडार के पुरोहित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन रामकथा मर्मज्ञ त्यागी महाराज ने बड़ी मधुर वाणी से कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड पार्षद सरस्वती मनोज कोरी, हाकम सिंह पटेल, घनश्याम गढ़वाल, ओमप्रकाश ग्यारसे, अमित बान, मंगल सिंह सोनवंशी, विनोद विश्वकर्मा, रेवती पटेल, नरेंद्र ग्यारसे, हेमराज सराठे, छोटे विश्वकर्मा, सावित्रीबाई सोनवंशी, गीता सोनवंशी, मुकेश विश्वकर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा। धार्मिक हर्ष उल्लास के वातावरण में श्याम बाबा का यह कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

